भगवान वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा ले समाज

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)समाजवादी पार्टी के आवास विकास स्थित कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की।

जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि जिस प्रकार महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिखी, उसी से सीखकर हमें अपना आचरण भी रखना चाहिए और हर व्यक्ति से प्रेम और सौहार्द के साथ मिलना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना ने कहा कि हम सभी उन्हीं के रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं। जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव ने कहा कि वाल्मीकि, संस्कृत रामायण के रचयिता हैं जो आदि कवि के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने संस्कृत मे रामायण की रचना की। चंद्रेश राजपूत, रामपाल सिंह यादव, शिवम यादव, शिव शंकर शर्मा आदि ने विचार रखे। बलराम सिंह यादव, मुख्तार आलम , योगेंद्र नाथ मिश्रा, अर्चित मिश्रा, विजय अनुरागी, संजीव सिंह अंबेडकर आदि रहे | कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने किया।
सपा महानगर कमेटी ने भी वाल्मीकि को किया याद

जेएनआई नगर संवाददाता: सपा महानगर द्वारा नगर के रकाबगंज खुर्द स्थित बाल्मिक मंदिर पर महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती को मनाया गया। महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के साथ सभी समाजवादी साथियों ने महर्षि वाल्मीकि जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया उसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया| संचालन महानगर के महासचिव रजत क्रांतिकारी ने किया| प्रवेश कटियार उर्फ टिल्लू, अमित यादव, ओम प्रकाश शर्मा, रवि वाल्मीकि बीना शर्मा आदि रहे|