मसाज पर्लर में पुलिस की रेड, ढाई घंटे चली पड़ताल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के एक मसाज पार्लर में पुलिस नेंअचानक रेड मारी | जिससे हड़कप मच गया| पुलिस ने जाँच की और बिना कुछ बोले वापस लौट गयी|
तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय, सीओ सिटी एश्वर्या उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक आमोद कुमार पुलिस बल के साथ शहर के ठंडी सड़क स्थित एक पार्लर में पंहुचे| जहाँ उन्होंने अभिलेखों की पड़ताल की| तकरीबन ढाई घंटे चली तहकीकात के बाद पुलिस टीम वापस लौट गयी|