फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने प्रतिमा विसर्जन पांचाल घाट का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने लोगों ने प्रशासन के सहयोग का आह्वान किया।
थाना कादरी गेट में क्षेत्र के पांचाल घाट प्रतिमा विसर्जन स्थल पुलिस अधीक्षक आलोक प्रिय दर्शी पंहुचे | उन्होंने मार्ग से लेकर प्रतिमा विसर्जन स्थल का जायजा लिया| लोगों से आह्वान किया कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। कोई समस्या आती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि उस समस्या का निदान किया जा सके। किसी तरह की कोई लापरवाही अक्षम्य होगी। वहीं दूसरी तरफ दुर्गा मूर्तियों का भक्ति गीतों एवं जयघोष के बीच विसर्जन किया गया। शहर से लेकर देहात क्षेत्र में वाहनों पर मूर्तियों को सजाकर जुलूस निकाला गया। प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए युवाओं की टोलियों ने जोश व उत्साह के साथ नृत्य करते हुए देवी के जयकारे लगाए।




