सपा लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक

0
268

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा के जिला कार्यालय आवास विकास में सपा की मासिक बैठक का आयोजन हुआ| जिसमे संगठन को मजबूत करनें पर चर्चा हुई |
लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक में पदाधिकारियों ने विशेष बिंदुओं पर चर्चा की। जैसे वोट बढ़ाना, पीडीए के लोगों को पार्टी से जोड़ना, 18 साल के युवाओं को पार्टी का सदस्य बनाना व अगस्त क्रांति दिवस के महीने में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग यादव ने बताया कि पार्टी के 700 नए सदस्य बनाने का भी काम किया गया। इसके साथ ही जिले की चारों विधानसभाओं में छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान को लोहिया वाहिनी द्वारा चलाया गया महाविद्यालयों में भी छात्रों को सदस्य बनाया गया।
निष्क्रिय पदाधिकारियों को किया गया पदमुक्त
भोजपुर विधानसभा अध्यक्ष रामभान जोशी, संकिसा नगर अध्यक्ष रच्छपाल जाटव व जिला उपाध्यक्ष हेमंत यादव को पदमुक्त किया गया। अर्जुन सिंह के कामों से प्रभावित होकर उनको जिला कार्यकारिणी सदस्य हटाकर जिला सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। सोनू दिवाकर भी जिला सचिव बनाये गए व रच्छपाल की जगह मोहित यादव को संकिसा का नगर अध्यक्ष बनाया गया | शिव शंकर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना , अमन चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष रवि यादव, आलोक सिंह आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]