जन्माष्टमी पर बांके बिहारी की निकाली पालकी यात्रा

0
367

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर में सोमवार को जन्माष्टमी के अवसर पर बांके बिहारी की पालकी यात्रा निकाली गयी| जगह-जगह यात्रा का आरती उतार व पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया|
बांके बिहारी पर कृपा मंडल द्वारा बाल स्वरूप यानि लड्डू गोपाल की पालकी यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से निकाली गई| पालकी यात्रा मठिया देवी मन्दिर, रेलवे रोड, चौक, नेहरू रोड, घुमना, नितगंजा, स्टेट बैंक रोड होकर पल्ला मठिया देवी पर संपन्न हुई। पालकी यात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा व आरती करके स्वागत किया गया। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी रही। बांके बिहारी कृपा मंडल के नवयुवकों द्वारा यह यात्रा भगवान कृष्ण के जीवन का संदेश देती है। रात्रि में बाके बिहारी कृपा मंडल की भव्य व दिव्य झाँकी के साथ भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा| जिसमे भजन गायिका सुप्रसिद्ध रुचि किनकर, प्रवेश शुक्ला, पायल यादव ने स्वर संगीत के साथ भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।आरती और प्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रीति तिवारी,बबिता पाठक, सीमा गुप्ता ने व्यवस्था देखी। नरेश चंद्र गुप्ता, शुभम् गुप्ता, हिमांशू गुप्ता, प्रखर गुप्ता ,मयंक वर्मा , सीमा गुप्ता, सीमा गुप्ता, हेमंत रस्तोगी आदि रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]