रूट डायवर्जन फेल, लगा जाम घंटो फंसे रहे श्रद्धालु, फंसी एंबुलेंस, बजाती रही सायरन

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा दशहरा के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारी धरी रह गयी | जिससे रूट डायवर्जन फेल होनें से बड़े वाहनों ने जाम लगा दिया | लोग घंटो भीषण गर्मी और तेज धूप में फंसे रहें| वहीं मरीजों को ले जा रहीं एम्बुलेंस भी नही निकल सकीं, वह अपने सायरन बजाती रहीं | जाम में फंसे लोग परेशानी से जूझते रहे। बाहर से आ रहे लोग बसों से उतर गए और परिवार समेत पैदल ही चल दिए।

दरअसल गंगा दशहरा पर प्रतिवर्ष जाम ना लगे इसके लिए पुलिस और प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती होती है, रविवार को गंगा दशहरा को लेकर पुलिस की तरफ से व्यवस्था बनायीं गयी| जिसमे रूट डायवर्जन की व्यवस्था भी थी जो फेल हो गयी| जिसके चलते कई जगह बड़े वाहनों को ना रोके जानें से उन्होंने जाम के हालत पैदा कर दिये| जबकि पहले से ही पैदल निकलने की जगह नही थी| शहर से गंगा स्नान के लिए निकले लोग दोपहर तक जाम में फंसे रहने के बाद घाट तक पंहुच सके|
तीमारदार जोड़ते रहे हाथ :

जाम में एक एंबुलेंस भी फंसी थी। जो जाम से निकलने के लिए सायरन बजा रही थी लेकिन कहीं से भी निकलने का रास्ता नजर नहीं आ रहा था। मरीज के तीमारदार लोगों से हाथ जोड़ रहे थे। मरीज की जान की दुहाई देकर एंबुलेंस के लिए रास्ता मांग रहे थे।