डेस्क:जून में अत्यधिक तापमान के कारण बढ़ी उमस ने लोगों को गर्मी से बेहाल कर दिया। फिलहाल गर्मी से कोई राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार हीट वेव (लू) का प्रकोप बना रहेगा। शनिवार को भी अधिकतम तापमान से जनजीवन बेहाल नज़र आया|अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम पारा 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। 
शनिवार को सुबह नौ बजे से हुई तेज धूप में निकलने के दौरान लोग धूप से बचने का प्रयास करते दिखे। दिहाड़ी कामगार धूप में काम करने से हुई थकान के बाद बीच-बीच में छांव वाली जगह पर खड़े होकर धूप से आराम करते रहे।शासन स्तर से भी भले कामगारों से दोपहर में 12 से 3 बजे के बीच कड़ी धूप में काम नहीं लेने की एडवाइजरी जारी की गई,लेकिन ठेकेदारों पर इसका असर नहीं हो रहा है। गर्मी, लू और उमस की मार के बीच प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। पूरे दिन लू चलने की संभावना है। इसलिए घरों से निकलते वक्त सावधानी बरते। दोपहर 12 से लेकर शाम चार बजे तक खुले में जाने से बचने की सलाह दी जाती है। सूती और हल्के रंगों के ढीले कपड़े पहनने को कहा गया है।
आसमान उगल रहा है आग,तपती धरती पर जनजीवन बेहाल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


