पुलिस नें हटवायी महिला की दुकान

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लोहिया अस्पताल गेट के बाहर चाय आदि का होटल चला रही महिला की दुकान को पुलिस नें हटवा दिया| महिला नें पुलिस पर शोषण करनें का आरोप लगाया |
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लोहिया अस्पताल परिसर में मुख्य गेट के बाद कैंटीन खोली गयी है| जिसके बाहर की बेबा महिला रूबी अपना चाय का होटल सालों से चला रही है| कैंटीन संचालक की शिकायत पर पुलिस मौके पर पंहुची और उसकी अतिक्रमण की गयी दुकान को हटवा दिया| महिला का कहना है कि उसका उत्पीड़न किया जा रहा है| लेकिन पुलिस कईघंटो तक मौजूद रहकर दुकान को खाली करती रही यह चर्चा का विषय बना रहा|