मैनपुरी:मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को जीत मिली है।उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह को 2.21 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से पराजित किया।मतों की गिनती पूरी होने के बाद अधिकारियों ने उनको प्रमाण पत्र प्रदान किया।मैनपुरी में सपा से सांसद डिंपल यादव प्रत्याशी थीं। वह वर्ष 2022 में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए उपचुनाव में सांसद बनी थीं। भाजपा ने स्थानीय विधायक पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को उम्मीदवार बनाया। जबकि बसपा से पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव को मैदान में उतारा है। इनके अलावा पांच अन्य प्रत्याशी भी चुनाव में थे। चुनाव में सपा, भाजपा और बसपा, तीनों दलों द्वारा प्रचार के लिए जमकर ताकत झोंकी गई थी। जिसके परिणाम स्वरुप 2.21 लाख वोटो से जीत दर्ज की है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


