व्यापार के विवाद में युवक को पीटा, जान से मारनें के प्रयास का आरोप

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) व्यापार के विवाद में युवक के साथ जमकर मारपीट की गयी| आरोप है कि गला दबाकर जान से मारनें का प्रयास भी किया गया| मामले में पीड़ित का मेडिकल कराकर पुलिस नें सगे भाईयों सहित 9 नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है|
थाना कादरी गेट के ग्राम घारमपुर निवासी विशाल शाक्य पुत्र मान सिंह शाक्य नें मुकदमा दर्ज कराया| विशाल नें बताया कि वह रजाई में धागा डलवाने का काम करता है| कहा कि बीते 2 जून को वह बेबर रोड पपियापुर अर्जुन नगला जा रहा था| उसी दौरान नरेश चन्द्र के पुत्र कुलदीप, दिलीप, संदीप, किशोर चन्द्र के पुत्र मनोज, बृजेश के साथ ही रामवीर, टिल्लू महरूपुर, पिंटू निवासी धन्सुआ, कलयान निवासी ग्रांनगंज फतेहगढ़ व दस-बारह अज्ञात लोग आ गये और कहा कि जब मना किया था तो उसके बाद भी रजाई-गद्दों का काम बंद नही किया| आरोपियों नें लोहे की राड से हमला कर दिया | विशाल का गला दिलीप नें दबाकर जान से मारने का प्रयास किया| मामले की विवेचना दारोगा सुरजीत कुमार को दी गयी है|