दिन में तपिश…शाम को ठंडी हवाओं ने दिलाई राहत

0
137


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)बीते सोमवार को सुबह से शाम तक गर्मी का प्रकोप रहा। हालांकि रात आठ बजे के बाद मौसम का मिजाज बदला और ठंडी हवाओं ने राहत दी। 

मंगलवार को गर्मी का तापमान 38 डिग्री सेंटीग्रेट रिकार्ड किया गया| दरअसल भीषण गर्मी नें लोगों को बेहाल कर दिया है| दिन हो या रात गर्मी से राहत नही मिल पा रही है| सूर्य देवता अपना रौद्र रूप दिखा रहें हैं| बीते सोमवार को दिन भर भीषण गर्मी नें लोगों को पसीना-पसीना कर दिया, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाओं का दौर शुरू हुआ| पूरी रात लोगों को राहत महसूस हुई| लेकिन मंगलवार को सुबह होते ही सूर्य भगवान फिर लाल से पीले और फिर चमकीले हो गये| उनकी तपिश के आगे कोई भी टिक नही पा रहा है| बाजार में ठंडे पेय गन्ने के जूस, नीबू की शिकंजी, कोल्ड ड्रिंक, लस्सी आदि की बिक्री बाजार में तेज हो गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]