परिजनों की पिटाई से आहत युवक नें फांसी लगाकर दी जान

0
156

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) परिजनों की पिटाई से आहत युवक नें फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| जानकारी होनें पर आरोपित परिजन मौके से खिसक गये| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा |
थाना क्षेत्र के ग्राम फतनपुर निवासी 24 वर्षीय आशुतोष उर्फ राजा बाबू मिश्रा नें बीती शाम उसकी पत्नी रागिनी उर्फ बबली को दवा लेनेंके लिए सास विमला देवी से पैसे की मांग की| आरोप है कि उसी दौरान राजा बाबू की माँ विमल देवी आदि परिजनों नें उसके साथ मारपीट कर दी बचाने आये बबली के पति राजा बाबू को भी पीट दिया| दोनों को अलग-अलग कमरे में बंद कर दिया| सुबह जब ससुरालियों नें बबली को कमरें से खोला तो वह अपने पति राजा बाबू से मिलने के लिए गयी, उसके पति का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था| उसने साड़ी से कमरे में कुंडे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी| पति राजा बाबू का शव फंदे पर झूलता हुआ देखकर उसकी चीख निकल गयी| जिसके बाद परिजनों नें राजा बाबू का शव नीचे उतारा| परिजन मौके से खिसक गये| बबली नें अपने भाई को बुलाया और उसके भाई नें पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने थानाध्यक्ष अमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया| मृतक का तीन साल पूर्व विवाह हुआ था | उसके कोई सन्तान नही थी| बबली के स्वजनों नें हत्या का आरोप राजा बाबू के परिजनों पर लगाया है |

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]