सराफा दुकान पर दिन दहाड़े टप्पेबाजी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

0
152

फर्रुखाबाद(नगर संवाददाता) सराफा दुकान पर ग्राहक बनकर आया युवक जेवरात लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। घटना सीसीटीवी मे कैद हो गई। शहर कोतवाली के महावीरगंज एसबीआई गली निवासी संतोष कुमार वर्मा की पहली मंजिल पर सराफा की दुकान है। जिस बुधवार दोपहर एक युवक मास्क लगाकर ग्राहक बनकर आया। उसने सोने की अंगूठी देखी। उसके बाद चला गया। कुछ घंटे बाद वही युवक फिर 4:45 शाम को फिर दुकान पर आया और वही दो अंगूठी देखीं। कुछ देर देखने के बाद वह 9 ग्राम की दो अंगूठी लेकर भाग खड़ा हुआ। दुकानदार संतोष ने उसका पीछा किया लेकिन वह तिवारी गली से होकर नेहरू रोड़ होते हुए फरार हो गया। घटना की सूचना पर घुमना चौकी प्रभारी आशु कुमार मौके पर पंहुचे और दुकान मे लगे सीसीटीवी चेक किए। पुलिस को उसमे आरोपी नजर आया। शहर कोतवाल जेपी शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]