हाई-वे पर पिकअप व बस में भिडंत, पांच गंभीर

0
166

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) इटावा-बरेली हाई-वे पर पिकअप और बस की भिंडत हो गयी| जिससे पिकअप सबार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये उन्हें सीएचसी में भर्ती किया गया|
कोतवाली क्षेत्र के इटावा-बरेली हाई-वे पर बेवर की तरफ से आ रही पिकअप अलावलपुर मोड़ पर अनियंत्रित होकर बस से टकरा गयी| जिससे उसमे बैठे बेवर निवासी संजय पुत्र ओमप्रकाश, अभिषेक पुत्र मुकेश, अनूप पुत्र उदय वीर, छोटू पुत्र हरद सिंह, अश्वनी पुत्र गुड्डू घायल हो गये। घायल पिकअप से फर्रुखाबाद से केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा मे लगे टेंट का सामान लेने वापस जा रहे थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सक डॉ. मोहित यादव ने प्राथमिक उपचार देकर अभिषेक, छोटू व अश्वनी को लोहिया रेफर कर दिया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]