शिवपाल यादव की 22 व 23 को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सभा

0
217

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के जबाब में भाजपा के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा आयोजित की जा रही है। दरअसल शिवपाल यादव आगामी 22 अप्रैल को सपा प्रत्याशी नबल किशोर शाक्य के समर्थन में मोहम्मदाबाद के रोहिला चौराहे पर जनसभा को संबोधित करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. लक्ष्मन यादव मौजूद होंगे। शिवपाल सिंह यादव मतदाताओं को प्रमुख रूप से साधने का कार्य करेंगे। वहीं शिवपाल की सभा के जबाब में बीजेपी प्रत्याशी मुकेश राजपूत के समर्थन में 23 को सूबे के उप मुख्यमंत्री केशब प्रसाद मौर्य गुरूगांव देवी मंदिर परिसर में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह हेलीकॉप्टर से पंहुचेगे। उपमुख्य मंत्री की जनसभा के बाद भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत अपना नामांकन करेंगे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]