रेलवे टिकट दलाल को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

0
260

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रेलवे की तत्काल टिकट की दलाली करते हुए आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार किया|
आरपीएफ को मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति को एक तत्काल टिकट की दलाली कर रहा है| जिस पर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार, प्रधान आरक्षक रामसूरत यादव, आरक्षक संजीव कुमार, आरक्षक देवेंद्र सिंह राघव, महिला आरक्षक कृष्णावती के साथ रेलवे आरक्षण केंद्र फर्रुखाबाद पर चेकिंग करने पर एक व्यक्ति को एक तत्काल टिकट के साथ गिरफ्तार किया| आरोपी नें अपना नाम दिलीप कुमार पुत्र भूरेलाल निवासी सिंधी कॉलोनी सरदार खान मोहल्ला फर्रुखाबाद बताय| आरोपी रेलवे आरक्षण केंद्र पर तत्काल टिकट बनाकर अधिक कीमत पर यात्रियों को बेचता था| आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की जांच उपनिरीक्षक अंकुश को दी गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]