फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) घर के कमरें में विवाहिता नें खूंटी में फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली| पुलिस नें मृतका की भाई की तहरीर पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
थाना मऊदरवाजा के ग्राम खिनमिनी निवासी 36 वर्षीय सीमा देवी श्रीवास्तव पत्नी सर्वेश कुमार नें बीती रात घर के कमरे में दीवार की खूंटी में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| मृतका सीमा के भाई सोनू श्रीवास्तव निवासी नया गनीपुर नवाबगंज नें थाना पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि उसकी बहन सीमा का विवाह लगभग 16 साल पूर्व सर्वेश से हुआ था| उन्हें सूचना मिली कि सीमा की मौत हो गयी है| जिससे स्वजन मौत का सही कारण जानना चाह रहे हैं| लिहाजा शव का पोस्टमार्टम कराया जाये|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


