फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)नए साल पर पुलिस प्रशासन की सख्त निगरानी रही, होटल-रेस्टोरेंट में छापेमारी की| किसी प्रकार का हुड़दंग या फिर अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा| 

शहर कोतवाल भोलेंद्र चतुर्वेदी व कादरी गेट थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला नें शहर के होटल व रेस्टोरेंट पर निरीक्षण किया | असामाजिक तत्वों व आपराधिक प्रवृति के लोगों की धरपकड़ के लिए नगर में नाकाबंदी रही। पेट्रोलिंग पार्टियां भी गश्त पर लगाती रहीं। मुख्य 
बाजारों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, सभी होटल, रेस्टोरेंट, पैलेस,पार्क इत्यादि पर पुलिस की कड़ी नजर रही| नशे में घूम रहे लोगों को पकड़कर पुलिस नें परिजनों के सुपुर्द किया| किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए जगह-जगह पुलिसबल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार नें बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर या नजदीक के पुलिस थाना में काल करें। लोगों से आह्वान है कि दायरे में रहकर ही नव वर्ष का जश्न मनाएं।


नववर्ष पर होटलों व रेस्टोरेंटो पर रही पुलिस की नजर
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



