प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ चलाया अभियान

0
116

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)नगर में कई स्थानों पर प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान ठेला खोमचा व्यापारियों के बीच खलबली मच गई।
नगर पालिका के कर निर्धारण अधिकारी जगजीवन राम, कर अधीक्षक राज नारायण नें शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया| जिससे उन्होंने किराना बाजार आदि जगहों पर छापा मारा लेकिन पॉलीथिन की बड़ी मात्रा पकड़ में नही आयी | कई ठेली व खोमचा व्यापारियों की पॉलीथिन जब्त की गयी| कुल 5000 हजार का जुर्माना बसूला गया | इस दौरान आरआई देवेन्द्र सिंह, लिपिक जितेन्द्र मिश्रा व अमित आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]