फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विकास खंड बढ़पुर क्षेत्र के ग्राम भगुआ नगला में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया| जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें की|
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा भेजी गयी एलईडी वैन के माध्यम से सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की डॉक्युमेन्ट्री एवं कृषि कार्य में प्रयोग हेतु ड्रॉन प्रदर्शन का ग्रामीणों द्वारा अवलोकन किया गया।जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए। यदि कोई पात्र लाभार्थी किसी कारणवश वंचित रह गया है तो कार्यक्रम में ही आवेदन कराकर योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।डीएम ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में कोई भी पात्र लाभार्थी जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित ना रहे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभी पात्रों को मिले लाभ
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



