फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन बुधवार को शहर के आवास विकास पहुंची। जहाँ संकल्प यात्रा वैन का स्वागत किया। जिसमे सरकार की योजनाओ के बारे में लोगों को जानकारी दी गयी और उनकी समस्याओ को सुना गया| नागरिको को कलेंडर वितरित किये गये|
मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सत्यपाल सिंह ने कहा आज भाजपा सरकार मे समस्याओ के निस्तारण के लिए सरकार और उनके अधिकारी कर्मचारी जन-जन तक पहुंच रहे है| यह यात्रा योजनाओं के लाभों के लिए पात्र लोगों की सार्वभौमिक कवरेज की उपलब्धि, वंचितों तक पहुंचकर योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नगर महामंत्री शिवम दुबे, भाजपा नेता दिनेश कुमार, अश्नील दिवाकर, मयंक कुमार,संजय मिश्रा, दीपक कटियार आदि रहे|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



