फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) हत्या सहित अन्य मामलो में जेल में निरुद्ध बसपा नेता अनुपम दुबे के खिलाफ होटल ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जिला प्रशासन की तरफ से की जा रही है| शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश से पुलिस ने एक तरफ ठंडी सड़क को छावनी में तब्दील कर दिया तो वही दूसरी तरफ बसपा नेता के गाँव में भी पुलिस बल तैनात किया गया|
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र ग्राम सहसापुर में अनुपम दुबे का पैत्रक आवास है| सोमवार सुबह जब जिला प्रशासन ने ठंडी सड़क स्थित उनके होटल श्री गुरुशरणम पहुँच कर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की| वहीं दूसरी तरफ उनके गाँव में भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया| थाने की फोर्स के साथ सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार आदि सुरक्षा व्यवस्था पर पूरी नजर बनाये हुये हैं| गाँव में पुलिस बल तैनात होने से गाँव की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है|
बसपा नेता अनुपम दुबे के गाँव में फोर्स तैनात, पसरा सन्नता
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



