बसपानेता की पत्नी का दावा,होटल ध्वस्तीकरण पर कोर्ट की है रोक

0
261

फर्रुखाबाद(नगर संबाददाता): बसपा नेता अनुपम दुबे के होटल श्री गुरुशरणम के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया जिला प्रशासन ने सोमवार सुबह से ही शुरू कर दी,मौके पर पहुंची बसपा नेता अनुपम दुबे की पत्नी मीनाक्षी दुबे ने बताया की होटल ध्वस्तीकरण पर हाई कोर्ट की तरफ से रोक है उसके बाद भी यदि होटल ध्वस्त किया जाता है तो वह विधिसंगत नहीं होगा| मौके पर पहुंची बसपा नेता की पत्नी मीनाक्षी दुबे ने बताया कि उनके अधिवक्ता ने उन्हें बताया है कि होटल ध्वस्तीकरण की कार्यवाही तब तक नहीं की जा सकती जब तक प्रक्रिया कोर्ट में है| फिलहाल जिला प्रशासन ने मीनाक्षी दुबे को होटल की तरफ जाने पर रोक लगा दी है जिलाप्रशासन की तरफ से मीनाक्षी दुबे के दाबे पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है|

[adrotate banner="3"]

नगर मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र से इस सम्बन्ध में बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फ़ोन स्विच ऑफ मिला|

[adrotate banner="2"]