प्राइवेट बस कर्मी की पत्नी फांसी पर झूली

0
116

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गृह कलह में बस कर्मी की पत्नी नें फांसी लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली| सूचना परस्वजन व पुलिस मौके पर पंहुचे| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू की |
थाना नवाबगंज के ग्राम नगला इंद्र निवासी आनन्द यादव एक निजी बस का कर्मचारी है| वह वर्तमान में थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला गढ़ी आसरफ अली में पत्नी 35 वर्षीय रूबी यादव के साथ रह रहा है| मिली जानकारी के अनुसार रूबी मायके जानें की जिद पर रही थी जिस पर विवाद हुआ और उसने घर के भीतर कमरें में दरवाजा बंद कर पंखे के कुंडे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली| यह जानकारी होनें पर परिजनों नें उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी|
रूबी यादव जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज निवासी जगदीश सिंह यादव की पुत्री थी| सूचना मिलने पर मृतका रूबी के पिता जगदीश, चाचा सुरजीत व माँ बबली मौके पर पंहुचे| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष आमोद कुमार, बजरिया चौकी इंचार्ज अमित गुप्ता मौके पर पंहुचे और जाँच की | मृतका के एक ढाई वर्षीय पुत्र अर्नव व 7 माह की पुत्री अहिला है | पत्नी की मौत पर उसका पति आनन्द बेहोश हो गया| चौकी इंचार्ज अमित गुप्ता नें बताया की तहरीर नही मिली है | शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]