प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी

0
230

लखनऊ: इस वर्ष उत्तर भारत में मानसून की बारिश से काफी तबाही मच रही है। कहीं पुल ढह रहे हैं तो कहीं भूस्खलन हो रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। बीते 24 घंटे से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। राजधानी दिल्ली,यूपी,उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्य में लगातार बारिश हो रही है। सरकार ने सभी विभागों के अधिकारियों को अलर्ट रहने का आदेश जारी किया है| मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 13 जुलाई को श्रावस्ती,बहराईच,लखीमपुर खीरी,सीतापुर,बरेली,पीलीभीत,बदांयू,बिजनौर और मुरादाबाद में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन जगहों पर अगले 24 घंटों तक बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने मानसूनी बारिश के चलते कुशीनगर,महराजगंज और सिद्धार्थनगर इलाकों में ऑरेंज और अन्य जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा देवरिया,गोरखपुर,संतकबीरनगर,बस्ती,बलरामपुर,श्रावस्ती, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद,मैनपुरी,इटावा,जालौन, हमीरपुर,महोबा,झाँसी और ललितपुर में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]