ईट फेंकने का विरोध करने पर पीटा, दी धमकी

0
142

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता)रात के समय घर में ईंट फेंकने का विरोध करने पर पड़ोसी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पड़ोसी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मॉडल शंकरपुर निवासी राज 25 जून की रात आंगन में सो रहा था। पड़ोंसी के घर से रात में ईंट आकर उसके सिर पर लगी। जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा। इसकी शिकायत करने पर पड़ोसी पिता-पुत्र ने उसके साथ गाली गलौज किया। विरोध करने पर मारपीट करनी शुरू कर दी। गांव के लोगों ने बीच बचाव कर उसको बचाया। आरोपी पड़ोसी ने जान से मारने की धमकी दी है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]