दुकान की गोलक से रुपये किये गायब

0
166

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मिठाई की दुकान पर शराब के नेश में आए तीन युवक दुकानदार को गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर दुकान की मिठाई फैला दी और गोलक से 2500 रुये निकाल कर चले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी शैलेश गुप्ता ने दी तहरीर में कहा कि उसकी मिटाई की दुकान है। बुधवार को वह दुकान पर बैठा था, तभी तीन युवक नशे की हालत में आए और गाली गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने उसकी मिठाई फैला दी। मारपीट कर दुकान की गोलक से 2500 रुपये निकाल लिए। मिठाई फैलाने से करीब पांच हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]