अस्पताल संचालक नें बीमार बच्चे के पिता को सरेराह पीटा , वीडियो वायरल

0
118

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) निजी अस्पताल संचालक नें उस समय मानवता की सारी हदें पार कर दी जब बीमार मासूम के पिता की सरे राह बेहरमी से पिटाई की| जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| मामला पुलिस के संज्ञान में भी आया है|
पड़ोसी जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ के कस्बा निवासी एक युवक नें अपने मासूम बालक को बीमारी के चलते लोहिया अस्पताल के निकट एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था| युवक का कहना है कि मंगलवार सुबह तक उससे अस्पताल संचालक नें 20 हजार रूपये ले लिये और उसके बच्चे को कोई आराम नही मिला | जिसके बाद वह अपने पुत्र को लेकर कादरी गेट थाना क्षेत्र के आवास विकास स्थित लोहिया मूर्ति के निकट एक बाल रो विशेषज्ञ के पास पंहुचा और पीछे से अस्पताल संचालक भी आ गया और उसने रूपये के लेन-देन को लेकर युवक के साथ हाथापाई कर दी| मारपीट में युवक के कपड़े भी फटे | किसी राहगीर नें मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया| बीमार बालक के पिता का आरोप है कि अस्पताल में बीते सोमवार की शाम से मंगलवार सुबह तक 20 हजार रूपये ले लिये और बच्चे को आराम भी नही मिला| जब वह दूसरे अस्पताल में दिखानें आया तो उसके साथ मारपीट कर दी गयी| आवास विकास चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार नें बताया कि मामले की सूचना पीड़ित नें फोन पर दी थी| उन्हें थानें भेजा गया है| वह जो तहरीर देंगे उसके तहत मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]