लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा प्रेस कांफ्रेंस कर जनता के सामने रखा। सीएम ने कहा कि छह वर्ष पहले प्रदेश कहांं था और आज छह वर्षो के दौरान उत्तर प्रदेश में जो परिवर्तन हुए है वो नए प्रदेश की गाथा को सबके सामने रखता है।सीएम ने कहा कि आप को याद होगा यूपी पहले हर दूसरे तीसरे दिन दंगा होने और परिवारवाद के कारण जाना जाता था। भाजपा शासन काल के छह वर्षों के अथक प्रयासों के बाद अब यूपी की नई छवि देश और दुनिया के सामने है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने छह वर्षों में यूपी पुलिस में कई सुधार किए हैं। प्रदेश में सात पुलिस कमिश्नरेट बने हैं। पिछली सरकारों के मुकाबले अपराध में कमी आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छह वर्ष प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहे हैं।आज यूपी विकास की दौड़ में सबसे आगे हैं। आज भाजपा सरकार के छह वर्ष पूर्ण हुए हैं।
योगी सरकार 2.0 का एक वर्ष पूर्ण,सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


