मोदी सरनेम मामले में राहुल गाँधी को दो साल की सजा

0
111

डेस्क:लोकसभा चुनाव 2019 में चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी द्वारा की गई विवादित टिप्पणी ने उन्हें और विवादों में धकेल दिया है। कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरनेम पर टिप्पणी करते हुए कहा था, “सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?” उनके इस विवादित बयान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के विधायक पूर्णेश मोदी ने शिकायत दर्ज कराई थी।दरअसल 2019 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरनेम पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा, “सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?”  उनके इस बयान से घमासान मच गया।सूरत कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम पर विवादित टिप्पणी करने के लिए दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुना दी है। हालांकि इसके तुरंत बाद ही उन्हें बेल मिल गई है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]