75 घंटे चलेगा निकाय अभियान: खत्म होंगे कूड़े के ढेर

0
133

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) यूपी को स्वच्छ प्रदेश बनाने की मुहिम में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप उनकी टीम लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में अब स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंर्तगत ‘प्रतिबद्ध: 75 घंटे का निकाय’ अभियान 1 दिसंबर से शुरू हो गया| इस अभियान के तहत जिले के निकायों में कूड़ा एकत्रीकरण के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों ‘गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स’ को पूर्णतया विलोपित कर स्वच्छ स्थान में परिवर्तित करने की योजना है। 
इस अभियान को गति देनें के लिये नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ईओ नगर पालिका परिषद रविन्द्र कुमार आदि नें शहर के लिंजीगंज बाजार में सफाई अभियान चलाया| ईओ नें बताया कि उसमें कहा गया है कि अभियान के सफल संचालन हेतु आवश्यकता का आंकलन कर ट्रक, जेसीबी, मैजिक आदि संसाधनों की व्यवस्था के साथ चार टीमों का गठन किया गया है| जो शहर के विभिन्य हिस्सों में जाकर सफाई अभियान करेंगी |  1 दिसंबर 2022 से 3 दिसंबर 2022 तक संचालित इस अभियान के अंतर्गत इनका स्थायी रूप से विलोपन की समस्त सुव्यवस्था को सुनिश्चित किया जाना है।

[adrotate banner="3"]

शनिवार को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी

सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने रेलवे रोड़ पर पहुँच अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को खुद अपना अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। यदि नाली निर्माण में बाधा बनने वाले अतिक्रमण को नही हटाया गया तो बुलडोजर गरजेगा।

[adrotate banner="2"]