छत पर खड़े युवक के पेट में लगी गोली

0
229

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) छत पर बंदरो को भगाने गये युवक के पेट में अचानक गोली लग गयी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| घायल को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया जहाँ से उसे लोहिया रिफर कर दिया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर महमूद निवासी गौतम सागर उर्फ विक्की पुत्र करन पाल मंगलवार दोपहर को घर की छत पर बंदर भगाने गया था। उसी दौरान उसके पेट में गोली लग गयी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| गौतम के गोली लगनें से वह लहुलहान हो गया| उसके परिजन आनन फानन में बाइक से सीएचसी लेकर पंहुचे जहाँ हालत गंभीर होनें पर उसे जिला अस्पताल लोहिया रिफर कर दिया गया| घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस नें जाँच पड़ताल की थी|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]