फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) महान शिक्षाविद तथा जीवों के प्रति विशेष दयाभाव रखने वाले स्वतंत्रता सेनानी साधु टीएल वासवानी को उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी श्रद्धांजलिदी है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने 25 नवम्बर को मांस रहित दिवस घोषित किया। आज यानी 25 नवंबर अब प्रदेश में साधु टीएल वासवानी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मांस रहित दिवस रहेगा।
नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र कुमार नें आदेश भी जारी किया है| जिसके चलते पालिका क्षेत्र में साधु टीएल वासवानी के सम्मान में मांस रहित दिवस घोषित होनें पर शुक्रवार को मांस की सभी दुकानें बंद रहेंगी|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


