कट लगनें से ट्रैक्टर खड्ड में पलटा, भाजपा नेता के भट्टा मजदूर की मौत, बाल-बाल बचा चालक

0
155

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) भाजपा नेता भट्टे से ईंट लादकर ले जा रहा ट्रेक्टर ओबर टेक के चक्कर में कट लगनें से अनियंत्रित होकर पलट गया| जिससे खड्ड में भरे पानी में डूबनें से उसमे बैठे मजदूर की दर्दनाक मौत हो गयी| जबकि चालक को स्थानीय लोगों की मदद से सकुशल निकाल लिया गया|
दरअसल शहर कोतवाली के सेनापति निवासी भाजपा नेता भास्कर दत्त द्विवेदी का राजेपुर में ईंट भट्टा है| गुरुवार को उनके भट्टे से ईंट लादकर चालक 28 वर्षीय चालक राजेश पुत्र रामदास निवासी हमीरपुर राजेपुर के साथ मजूदर 25 वर्षीय शिवेंद्र पुत्र शिवराम निवासी राजेपुर भी जा रहा था| ईंट को भट्टा मालिक के ही पेट्रोल पम्प अमृतपुर में लेकर जाना था| जिससे दूसरे ट्रेक्टर के ओबर टेक करनें के चक्कर में कट लगनें से ईंट लदा ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर तहसील अमृतपुर के निकट बाबू होटल के पास खड्ड में पलट गया| जिसमे पानी भरा होंने के चलते मजदूर शिवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि चालक को ढावा कर्मियों नें मशक्कत के बाद बाहर निकाला | सूचना पर भाजपा नेता व भट्टा भास्कर दत्त द्विवेदी , थानाध्यक्ष संत प्रकाश पटेल आदि भी मौके पर आ गये| मृतक 6 भाई व तीन बहनों में सबसे में सबसे छोटा था| शिवेंद्र की मौत पर उसकी माँ सत्यवती का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस घायल चालक को सीएचसी भेजा| भट्टा मालिक भास्कर दत्त द्विवेदी नें कहा कि दूसरे ट्रेक्टर के ओबर टेक करते समय कट लगनें से उनका ट्रेक्टर पलटा है| ट्रेक्टर खुद अनियंत्रित नही हुआ| थानाध्यक्ष संत प्रकाश पटेल नें बताया कि तहरीर मिल गयी है| मुकदमा दर्ज किया जायेगा| शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]