फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में 6 नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है| पुलिस मामले में छानबीन कर रही है| घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|
थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती मोहनपुर निवासी हजरा बेगम पत्नी सादाब नें मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि 10 नवंबर 2022 को 8 बजे उसके पति मामा के घर शास्त्री नगर से कमालगंज आया रहे थे| तभी अचानक कुछ लडकों ने आवाज दी मेरे पति वहां पर रूक गये,उनके रुकते ही दबंगों नें हमला बोल का कर मारपीट कर दी| अगले दिन 11 नवंबर को सुबह से शाम तक सादाब घर पर ही रहे| उसी दौरान शाम को उनके घर पर राहुल गुप्ता, लखपती, आकाश भटुरे, आकाश नेपाली, विशाल राजपूत व शिवम और दस से पन्द्रह लोग अज्ञात मेरे पति के ऊपर चाकू व धारदार हथियार से हमारे घर के अन्दर हमला बोल दिया जिसमें आस पास के लोग आवाज लगाई तब मेरे पति बेहोशी हालात में जमीन पर पढ़े हुए थे तब मैने अपने जेठ मो0 दानिश खान सूचना दी| जिसके बाद जेठ दानिश भी मौके पर आ गये| हमलावर सादाब को लहुलुहान कर फरार हो गये| सादाब को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया |
घर में घुसकर युवक पर धारदार हथियार से हमला
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


