पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

0
151

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) शुक्रवार को पुलिस नें कस्बे में त्योहारों को देखते हुए फ्लेग मार्च किया और आम जनमानस को जहाँ सुरक्षा का भरोसा दिया वहीं पुलिस को देखकर अपराधियों में भय नजर आया|
बारावफात (मीलाद उन नबी) और वाल्मीकि जयंती को देखते हुए सीओ अरुण कुमार के साथ थानाध्यक्ष बलराज भाटी के साथ फ्लेग मार्च किया| फ्लैग मार्च में लोगों से शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस ने संदेश दिया कि जो अराजक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करेंते है तो उन्हें इस फ्लैग मार्च से संदेश दिया गया है कि वह अमन, शांति सहित सौहार्द और भाईचारा को बनाए रखे यदि नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]