ऑटो पार्ट्स व्यापारी से लूट में एफआईआर

0
106

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहे ऑटो पार्ट दुकानदार की आंखों में मिर्ची झोंक पर बदमाश 4 लाख 25 हजार रुपए लेकर फायरिंग कर फरार हो गए। पुलिस नें व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर तफ्तीश शुरू कर दी|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बालाजीपुरम निवासी गगन कटियार की बस अड्डे के सामने गगन ऑटो पार्ट्स के नाम से दुकान है। गगन ने बताया कि वह शाम को दुकान बंद कर घर जा रहे थे । ओपी लॉन के सामने बदमाशों ने गगन को रोक लिया। उन्होंने गगन की आँखों में मिर्च डालकर बदमाशों नें गगन के पास से 4 लाख 25 हजार रुपये लूट लिया और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस नें गगन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू की है| लेकिन अभी तक बदमाशों का सुराग नही लग सका है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]