फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शनिवार को जिले के सभी 82 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, पीएचसी, सीएचसी और डॉ राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उनको उचित दवा और सलाह दी गई l
कमालगंज ब्लॉक के राजेपुर सरायमेदा में बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सामूदायिक स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र यादव ने वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच की और उनको दवा दी| जितेंद्र यादव ने कहा कि आज़ बुजुर्गों की शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन , बुखार आदि की जांच कर उनको दवा दी गई|
जितेंद्र ने बताया कि आज़ 18 वृद्ध जनों के स्वास्थ्य की जांच की गई जिनमें से 4 में शुगर और में हाइपर टेंशन की शिकायत मिली, कुछ लोगों को बुखार और कमजोरी की शिकायत थी उसको दूर करने के लिए बुखार और कमजोरी दूर करने की दवा दी गई| जुलेखा बेगम 65 वर्ष ने कहा कि मुझे कई दिनों से बुखार आ रहा है आज़ अपनी जांच कराई और दवा ली| नगला जोध के रहने वाले 70 वर्षीय गंगाराम ने बताया कि मेरे पेट में काफी दिनों से दर्द रहता है अब पहले से आराम है l पहले दवा लेने कमालगंज जाना होता था लेकिन अब यहीं पर दवा मिल जाती है| हम जैसे बुजुर्गों के लिए यही बहुत है कि बीमार होने पर घर के निकट दवा मिल जाती है| आशा शाहीन, अंजुम फ़रीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे|
स्वास्थ्य केंद्रों पर वृद्धजनों की जांची गयी सेहत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



