ऑटो पार्ट्स व्यापारी की आँखों में मिर्च डाल चार लाख की लूट

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहे ऑटो पार्ट दुकानदार की आंखों में मिर्ची झोंक पर बदमाश 4 लाख रुपए लेकर फायरिंग कर फरार हो गए। मौके पर पँहुची पुलिस ने छानबीन शुरू की।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बालाजीपुरम निवासी गगन कटियार पुत्र प्रभात कटियार की बस अड्डे के सामने गगन ऑटो पार्ट्स के नाम से दुकान है। गगन ने बताया कि वह शाम को दुकान बंद कर घर जा रहे थे । ओपी लॉन के सामने बदमाशों ने गगन को रोक लिया। उन्होंने गगन की आँखों में मिर्च डालकर बदमाशों नें गगन के पास से 4 लाख 25 हजार रुपये लूट लिया और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप भी फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और छानबीन की। गगन के साथ उसके मोहल्ले का किशोर लकी भी था। अपर पुलिस अधीक्षक नें बताया की जाँच की जा रही है| मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा| बदमाशों की तलाश में टीमें गठित की गयी हैं|