फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस ने 10 किलो अफीम अनुमानित कीमत दो करोड़ रूपये की बरामद की| इसके साथ ही पुलिस नें महिला सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया|
कोतवाली मोहम्मदाबाद के अनिल कुमार चौबे के साथ ही एसओजी प्रभारी अशोक कुमार व सर्विलांस प्रभारी जगदीश भाटी की मदद से काली नदी पुल से आरोपी नौसाद आलम पुत्र सबीर अंसारी निवासी करवाडी लातेहार झारखंड, इकरार अहमद पुत्र जिम्मी अंसारी निवासी मजगवं विसारतगंज विसारत बरेली, तहरुल बीबी पत्नी मेहंदी अंसारी निवासी खास मनफेरी लातेहार झारखंड को गिरफ्तार किया| आरोपियों के पास से 10 किलो नाजायज अफीम बरामद हुई| इसके साथ ही दो मोबाइल फोन व 202O रूपये भी बरामद किये| अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप आदि रहे|
पुलिस लाइन सभागार में एसपी अशोक कुमार मीणा नें बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है| पुलिस अन्य छानबीन कर रही है|
दो करोड़ की नाजायज अफीम के साथ महिला सहित तीन गिरफ्तार
RELATED ARTICLES