फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) बाइक सवार दंपत्ति अपने रिश्तेदार है बाढ़ के पानी में गिर गए जिससे दंपत्ति की डूबने से मौत हो गई जबकि रिश्तेदार का पता नहीं चलता सका। परिजनों में कोहराम मच गया।
दरअसल थाना शमशाबाद क्षेत्र के दादूपुर निवासी 25 वर्षीय सार देव अपनी पत्नी 23 वर्षीय लक्ष्मी के पेट में हो रहे दर्द की दवा दिलाने पड़ोसी मौसा 45 वर्षीय राम लड़ैते के साथ बाइक से पास के ही गांव खटेरा गया था। बीती मंगलवार रात लगभग 2 बजे उनकी बाइक बहता पुलिया के नीचे बाढ़ के पानी मे चली गयी। जिससे बाइक सबार दम्पति व उनके मौसा बाढ़ के पानी में डूब गये। सुबह जब ग्रामीण पँहुचे तो सारदेव व लक्ष्मी के शव बरामद हो गये। जबकि रामलड़ैते का पता नही चला । पानी से ही बाइक बरामद हुई। परिजनों में चीत्कार मच गयी।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


