फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) जीवीए अकैडमी एंड कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के द्वारा मेधावियों को सम्मानित किया|
जनपद फर्रुखाबाद-हरदोई की सीमा पर स्थित ग्राम सराह में संस्था के संस्थापक विपिन अवस्थी एवं व्यवस्थापक मोहन अवस्थी आलोक मिश्रा सोनिया भदौरिया ने ग्रामीण क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में मेधावियों को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया| विपिन अवस्थी ने छात्र-छात्राओं को रोजगार परक महत्वपूर्ण जानकारी दी| आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के गरीब छात्र छात्राओं को विभिन्न कोर्सेज में सहायता प्रदान करने की भी जानकारी दी, जिसमें तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दिया गया। संस्था के निदेशक विपिन अवस्थी ने प्रधानाचार्य सोमनाथ तिवारी एवं सर्वेंद्र सिंह को संस्था के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


