डीसीएम से मबेशियों ले जा रहे चार गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) डीसीएम में भूसे की तरह भरकर ले जा रहे 11 मबेशी पुलिस के पकड़ लिये| पुलिस नें आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार को गिरफ्तार किया है|
शहर कोतवाली के पांचालघाट चौकी इंचार्ज योगेश कुमार श्रीवास्तव ने चेकिंग के दौरान पांचालघाट चौराहे के नजदीक एक डीसीएम में 11 मवेशी पकड़ लिये। जिनकी अनुमति कीमत 7 लाख रुपये से अधिक आंकी गयी है। आरोपी सोता बहादुरपुर निवासी तौकीर, खटकपुरा निवासी नूर, मोसीन, भगुआ नगला निवासी पुष्पेंद्र को गिरफ्तार किया है। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करायी गयी है।