राष्ट्रीय सेवा पखवाड़ा का खाका तैयार

0
130

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय सेवा पकवाड़ा को लेकर तैयारी बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंने वाले कार्यक्रम की रुपरेखा तय हुई|
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय सेवा पकवाड़ा मनाए जाने हेतु समीक्षा बैठक हुई । बैठक में बताया गया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राष्ट्रीय सेवा पखवाड़ा मनाया जाना है। राष्ट्रीय सेवा पखवाड़ा में प्रत्येक दिन विभिन्न विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजन कराए जाने है। सभी विभाग अपनी अपनी कार्ययोजना बनाकर कल शाम तक प्रस्तुत करें। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अवनीन्द्र कुमार,अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]