चाकूओं से गोदकर की गयी थी रोडबेज चालक की हत्या

0
127

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिन झाड़ियों में मिली रोड़बेज चालक के पोस्टमार्टम में चाकुओं से गोदकर हत्या किये जानें की बात सामने आयी है| उधर पुलिस नें मामले में मुकदमा पंजीकृत कर तफ्तीश तेज कर दी है|
कोतवाली फतेहगढ़ के कुटरा के तीन तालाब के निकट झाड़ियों में थाना कम्पिल के ग्राम पुरौरी निवासी 27 वर्षीय विपिन कुमार दुबे पुत्र आनन्द बिहारी दुबे उर्फ सीताराम का शव मिला था| मृतक के पिता आनन्द बिहारी की तहरीर पर पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम बीती रात लगभग 2 बजे कराया| पोस्टमार्टम डॉ० मान सिंह नें किया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक विपिन के गर्दन, छाती, पीठ व दोनों हथेलियों में चाकुओं के आधा दर्जन घाव मिले| जिससे अत्यधिक रक्त स्राव होनें से मौत होना बताया गया| पुलिस कई बिन्दुओं पर जाँच कर रही है|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]