उचित दर विक्रेता का अनुबंध पत्र निरस्त

0
148

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) विगत दिनों कोटेदार के खिलाफ दर्ज करायी गयी एफआईआर के बाद बुधवार को एसडीएम नें उचित दर विक्रेता का अनुबंध पत्र निरस्त कर दिया गया है|
अमृतपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम शेराखार गोटिया के कोटेदार जगपाल सिंह के खिलाफ कार्ड धारकों ने खाद्यान्न वितरण में घटतोली, अभद्रता, गाली गलौज की शिकायत तहसील दिवस में की थी| एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता ने जांच पड़ताल कर कार्ड धारकों के बयान लिए थे जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर पूर्ति निरीक्षक ने कोटा निलंबित कर दिया था| अवशेष स्टाक, खाद्यान्न कोटेदार खंडोली राजकुमार को देने के निर्देश दिये| कोटेदार जगपाल सिंह ने अधिकारियों के निर्देश के बावजूद भी खाद्यान्न नहीं दिया तो पूर्ति निरीक्षक कोटेदार के खिलाफ जून में एफआईआर दर्ज कराई थी| बुधवार को एसडीएम अमृतपुर पदम सिंह ने कोटे का अनुबंध निरस्त कर दिया| अब नया कोट चयन होगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]