20 किलो पॉलीथिन सामिग्री बरामद, 87 हजार जुर्माना

0
138

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर में शुक्रवार को चलाये गये सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान के तहत बड़ी संख्या में जुर्माना बसूला गया| साथ ही चेतावनी दी गयी कि यदि दोबारा बिक्री होती मिली तो मुकदमा दर्ज कराया जायेगा|
शहर में उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाये गये अभियान में लिंजीगंज में शैलेन्द्र गुप्ता, किराना बाजार में रामरतन बुक सेलर, घुमना से विजय गुप्ता की दुकान से प्रतिबंधित पालीथीन या सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद हुई| छापेमारी में एक दर्जन दुकानों से कुल 87 हजार की बसूली की गयी| इसके साथ ही कुल 20 किलो माल जब्त किया गया| एसडीएम नें बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध हेतु निरन्तर अभियान जारी रहेगा। इसमे सभी को सहयोग करना चाहिए|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]