शुक्रवार को कस्बे में बुलडोजर चलनें की मुनादी

0
156

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) लोक निर्माण विभाग की भूमि पर अबैध कब्जा किये लोगों को मुनादी के द्वारा आगाह किया गया की वह अपना अतिक्रमण हटा लें नही तो शुक्रवार को अतिक्रमण हटा दिया जायेगा|
दरअसल पीडब्लूडी की भूमि पर काफी संख्या में लोग कब्जा किये है| जिसका नोटिस भी दिया जा चुका है| लेकिन उसके बाद भी अतिक्रमण के नाम पर एक ईंट नही हटी| गुरुवार को लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी करायी गयी की जो लोग पीडब्लूडी की भूमि पर कब्जा किये हैं वह अपना अतिक्रमण हटा लें| यदि अतिक्रमण नही हटाया तो शुक्रवार को जेसीबी द्वारा हटवा दिया जायेगा| उपजिलाधिकारी पदम् सिंह नें बताया की मुनादी करा दी गयी है| शुक्रवार को अतिक्रमण हटवाया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]