टाइम सेंटर: यही रात अंतिम यही रात भारी !

0
211

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जब से टाइम सेंटर को पालिका के द्वारा नोटिस दिया गया तब से लोगों की उत्सुकता और बलवती हो गयी है| उधर से गुजरनें वाले लोग भी टाइम सेंटर को टकटकी लगाकर देखते हुए निकल रहे है| नोटिस में दिये गये दो दिन का समय गुरुवार शाम 5 बजे तक ही है| जिसके बाद जिला प्रशासन अपनी कार्यवाही के लिए स्वतंत्र होगा| इसका सोशल मीडिया पर भी खूब फोटो वायरल हो रहा है| नगर मजिस्ट्रेट भी अतिक्रमण में बने टाइम सेंटर को जमीदोज करानें को पूरी तैयारी में हैं|
सोशल मीडिया पर लोग टाइम सेंटर का फोटो लगाकर लिख रहे है जाने वाले हो सके तो लौट के आना, एक था टाइम सेंटर, दुनिया से जानें वाले जाने चले जाते है कहाँ, तू कल चला जायेगा तो मै क्या करुगा, तू याद बहुत आयेगा तो मैं क्या करुगा,यही रात अंतिम यही रात भारी| मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर अतिक्रमण में बने टाइम सेंटर को हटानें को लेकर खूब कवायद चल रही है| उधर जिला प्रशासन नें कमर कस ली है| नोटिस का समय पूरा होनें के बाद किसी भी समय कार्यवाही कर सकता है| वहीं दुकानदार ने दुकान का सभीलगभग सभी सामान निकाल लिया गया| नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने बताया कि समय पूरा होनें के बाद तैयारी के हिसाब से किसी भी समय गिरावा दिया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]