फर्रुखा
बाद:(जहानगंज संवाददाता) बीती रात घर से जागरण देखनें की कहकर निकले युवक का शव सुबह खेत में पेड़ पर फांसी पर झूलता मिला| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मण नगला निवासी 35 वर्षीय संजू पुत्र रामशरण राठौर खेती का कार्य करता था | रामशरण नें बताया की उनका पुत्र संजू रात में जहानगंज में जागरण की कहकर घर से
निकला था| लेकिन सुबह तक घर नही पंहुचा| सुबह जब गाँव का एक किशोर खेत की तरफ चारा लेनें गया तो पता चला की संजू का शव उसके ही खेत में खड़े नीम के पेड़ पर गमछे के फंदे में लटक रहा था| संजू के फांसी पर झूलने की खबर से कोहराम मच गया| जिसके बाद मृतक की पत्नी विन्ध्यवासिनी व माँ सुशीला का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| दारोगा विभूति प्रसाद ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | मृतक के एक 9 वर्षीय पुत्र आयुष व 6 वर्षीय पियूष है|
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


